Smart TV एक बड़ा एंटरटेनमेंट का जरिया है लेकिन अब ये आपकी प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन सकती है. जानें ACR, वॉइस असिस्टेंट और डेटा ट्रैकिंग से कैसे बचें और अपने टीवी की प्राइवेसी सुरक्षित रखें.
आज के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहे, बल्कि हमारे घरों की सबसे काम की चीज़ बन गए हैं. लोग घंटों सीरीज, मूवीज़ और गेम्स देखते हैं, लेकिन अक्सर यह नहीं समझ पाते कि उनकी टीवी उनके रूचि, गतिविधियों और आसपास की आवाज़ों को भी रिकॉर्ड कर सकती है. कई बड़ी कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी में माइक्रोफोन, वॉइस असिस्टेंट और ट्रैकिंग सिस्टम जोड़ रही हैं, यह दावा करते हुए कि ये फीचर्स देखने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं.
लेकिन ये फीचर्स आपके घर के वातावरण और निजी डेटा के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. अगर टीवी में वॉइस कमांड या हमेशा ऑन माइक्रोफोन है, तो यह बैकग्राउंड शोर को रिकॉर्ड कर सकता है. ये ऑडियो क्लिप अक्सर कंपनी के सर्वर पर भेजे जाते हैं ताकि वॉइस रिकग्निशन सिस्टम बेहतर बनाया जा सके.स्मार्ट टीवी आपके व्यूइंग हिस्ट्री, इंस्टॉल किए गए ऐप्स, IP एड्रेस और लोकेशन जैसी जानकारी भी इकट्ठा करता है. यह डेटा कई बार एडवर्टाइजिंग और डेटा एनालिटिक्स कंपनियों के साथ शेयर किया जाता है.
