सउदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब होगी ईद।।

सउदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब होगी ईद

Eid Ul Fitr 2026 Moon Sighting Live:सउदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब होगी ईद, भारत में ईद की शुरुआत सउदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने से हो जाती है। ईद के दिन सदका-ए-फित्र अदा किया जाता है और सभी नमाज पढ़ते हैं, अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से मिलकर सभी ईद की खुशियां बांटते हैं।

सउदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब होगी ईद
eid ul fitr 2026

हर साल रमजान पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। ईद की नमाज के लिए अभी से ईदगाह तैयार हो रहे हैं। आपको बता दें कि भारत में ईद की शुरुआत सउदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने से हो जाती है। एक दिन पहले जहां यूएई और सउदी अरब में चांद दिखता है, उसके अगले दिन भारत में चांद दिखाई देता है।सउदी अरब में आज ईद का चांद नहीं दिखा है, इसलिए अब ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। सउदी अरब ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि ईद उल फितर 20 मार्च को मनाई जाएगी। यह फैसला शव्वाल का चांद ना दिखने के बाद लिया गया है। इस तरह रमजान के 30 दिन पूरे हो जाएंगे।भारत में अगर 19 मार्च को चांद दिखता है तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अगर 19 को नहीं दिखता है, तो 20 मार्च को चांद देखा जाएगा और 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। मस्जिदों में नमाज की तैयारियां की जा रही है। ईद के दिन सदका-ए-फित्र अदा किया जाता है और सभी नमाज पढ़ते हैं, अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से मिलकर सभी ईद की खुशियां बांटते हैं। इस दिन खुशी से बच्चों को ईदी देते हैं। कल के लिए चांद देखने की अपील की गई है। 19 मार्च ईद का चांद देखने की कोशिश करें। अगर 19 मार्च को चांद की तस्दीक होती है तो 20 मार्च को ईद मनायी जाएगी। चांद नहीं दिखने पर 21 मार्च का ईद होगी।

सउदी में नहीं दिखा चांद

इस्लामी हिजरी कैलेंडर का दसवां महीना शव्वाल है, इसी महीने में ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस दिन चांद दिखने पर निर्भर करता है, इसलिए आज सऊदी अरब के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देश भर के मुसलमानों से शव्वाल के चांद को देखने की अपील की थी, लेकिन चांद ना दिखने के कारण अब शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत में ईद किस दिन मनाई जाएगी। भारत में ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है और आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है।

अगर 19 मार्च की शाम भारत में शव्वाल का चांद दिख जाता है, तो यहां भी 20 मार्च को ही ईद मनाई जाएगी। लेकिन अगर उस दिन चांद नहीं दिखा, तो रमजान के 30 रोजे पूरे होंगे और ईद 21 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद देखने के लिए स्थानीय कमेटियां और लोग शाम को आसमान पर नजर रखेंगे। इसके बाद ही फाइनल ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!