फर्रुखाबाद: भैंस चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या।।


जनपद फर्रूखाबाद की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को भैंस चोरी के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्राम उलियापुर निवासी बांकेलाल नट (35) को आरोपियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बहाने एक तंबाकू गोदाम में बुलाया और सरिया व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय बांकेलाल ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बांकेलाल की भैंस 9 मार्च को चोरी हुई थी, जिसका शक उसने अपने पड़ोसियों पर जताया था। परिजनों का आरोप है कि मंडी चौकी इंचार्ज बलवीर डांगी ने बांकेलाल द्वारा की गई शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। और आरोपियों से मिलीभगत कर बांकेलाल को भी भगा दिया था। हत्या के बाद अस्पताल में परिजनों और आरोपियों के बीच भारी तनाव देखा गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शांत कराया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पुलिसकर्मियों पर लगे लापरवाही के आरोपों की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!