हत्या के प्रयास बाले मामले में 5 हजार के इनामी आरोपी सोनू परिहार को खोड़ पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर न्यायालय में किया पेश
शिवपुरी जिले के चौकी खोड थाना भौती पुलिस द्वारा अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही करते हुये हत्या के प्रयास के अपराध क्रमांक 180/26 में फरार 5 हजार के ईनामी आरोपी सोनू परिहार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे वारंटियों एवं अपराधों मे फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी श्री प्रशांत शर्मा के के मार्गदर्शन में चौकी खोड़ थाना भौंती द्वारा 05 हजार के इनामी आरोपी सोनू परिहार पुत्र अजब सिहं परिहार उम्र 32 साल निवासी ग्राम चंदावनी चौकी खोड को गिरफ़्तार किया गया है।
दिनांक 05.06.26 को फरियादी गोपाल कोली निवासी ग्राम चंदावनी ने अपनी लडकी की मारपीट करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना भौती पर अपराध क्रमांक 180/26 धारा 109(1),115(2),296बी,351(3),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया, उक्त प्रकरण में आरोपी सोनू परिहार पुत्र अजब सिहं परिहार उम्र 32 साल निवासी ग्राम चंदावनी चौकी खोड का घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 5000 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपी सोनू परिहार पुत्र अजब सिहं परिहार उम्र 32 साल निवासी ग्राम चंदावनी चौकी खोड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उप जेल पिछोर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया ,उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड , सउनि मुनेन्द्र सिहं भदौरिया,प्रआर प्रदीप गुर्जर,प्रआर नरेश सरल , आरक्षक रवि शर्मा ,आरक्षक बीरेन्द्र वाथम की अहम भूमिका रही।
