आज पूरे देश में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में भी बाबा साहब की जयंती पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
भिवंडी में आज एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भिवंडी के विधायक महेश चौगुले , ज्वाइन कमिश्नर, ठाणे,डीसीपी शशिकांत बोराटे,महापौर नारायण चौधरी, उत्सव समिति अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़ , नगर सेवक संतोष , शेट्टी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
यात्रा के दौरान हर तरफ जय भीम के नारे गूंजते रहे और पूरा माहौल बाबा साहब के रंग में रंगा नजर आया।
शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, बैंड-बाजे और नीले झंडों के साथ युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
वहीं महिलाएं और बच्चे भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए।
इस मौके पर समाजसेवियों और स्थानीय नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि
हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।
भिवंडी में निकली इस भव्य शोभा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि
आज भी बाबा साहब के विचार लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
