लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार इसरार खान बने सर्वसमाज विकास महासभा के लखनऊ जिला अध्यक्ष।


लखनऊ। सर्वसमाज विकास महासभा ने वरिष्ठ पत्रकार श्री इसरार खान को संगठन का लखनऊ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर इसरार खान ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भारती जी एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सर्वसमाज विकास महासभा समाज के हर वर्ग के उत्थान, सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। संगठन का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ा रहना और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इसरार खान को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन लखनऊ जनपद में और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!