शिवपुरी : मामोनी खुर्द में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।।


करैरा (शिवपुरी)। वन परिक्षेत्र करैरा के रेंजर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में ग्राम मामोनी खुर्द में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विभागीय अमला मौजूद रहा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाया गया।
वन विभाग के अनुसार, वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त होने के बाद जांच की गई थी। जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन भूमि को मुक्त कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शासन की भूमि भी सुरक्षित रहेगी।


रिपोर्ट: आदित्य परमार
जिला ब्यूरो चीफ, शिवपुरी
Zed News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!