लखनऊ : सर्व समाज विकास महासभा के संगठन विस्तार अभियान के तहत गुरुवार को लखनऊ में मोहम्मद उस्मान को अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष (लखनऊ) नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर विधिवत पदभार ग्रहण कराया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने कहा कि महासभा समाज में एकता, भाईचारे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोहम्मद उस्मान अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट प्रवीण विश्वकर्मा (प्रदेश संरक्षक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष), एडवोकेट हरिओम अग्निहोत्री (प्रदेश महामंत्री), ब्रजीत साहू (प्रदेश कोषाध्यक्ष), इसरार खान (जिला अध्यक्ष, लखनऊ), मिथलेश कुमार (पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, लखनऊ) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : इसरार खान
