लखनऊ : सर्व समाज विकास महासभा ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर सर्व समाज विकास महासभा (विधिक समाधान) द्वारा भव्य स्वागत एवं विशाल महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ यात्रा में भाग लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधिवत आरती कर किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। शंखध्वनि, भजन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण विश्वकर्मा (एडवोकेट), प्रदेश महामंत्री हरिओम अग्निहोत्री (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष ब्रजीत कुमार साहू (बीरू), प्रदेश सचिव अमित सोनी, संगठन मंत्री चन्दन सिंह, उपाध्यक्ष अमित, प्रचार मंत्री विशाल साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि श्रीवास्तव एवं हबीब, सचिव शोभित सक्सेना, लखनऊ जिला अध्यक्ष इसरार खान, युवा अध्यक्ष मयंक गुप्ता, मिथलेश रावत, रितिक गुप्ता, सचिन सोनू कसेरा, दिलशाद तथा अनिकेत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंचन श्रीवास्तव, शोभा सिन्हा, रंजना मलिक, रूपाली श्रीवास्तव, पूनम, सरिता किरन, अंजू वर्मा, रेनू गुप्ता और सरला मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया।
रथ यात्रा के स्वागत के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा की गई तथा हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर सर्व समाज विकास महासभा (विधिक समाधान) परिवार ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

रिपोर्ट : इसरार खान (एडिटर इन चीफ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!