सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश, फायरिंग से मचा हड़कंप।


सिंगरौली। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्यनगर रोड स्थित टाइगर इन होटल के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में बदमाशों ने बंदूक के दम पर लूट की कोशिश की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारबंद बदमाश अचानक बैंक में घुसे और कैश व ज्वेलरी लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध होने पर बदमाशों ने गोली भी चलाई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, लूट की पूरी रकम और नुकसान का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना को लेकर लाखों-करोड़ों की लूट की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!