बिहार चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव को याद आए भगवान श्रीराम, वीडियो पोस्ट कर सबको चौंकाया

Khesarilal Yadav news: बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा विधानसभा सीट पर मिली हार के बाद भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव अब भगवान श्रीराम की शरण में आ गए हैं. चुनाव के दौरान, आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर के मुद्दे पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था.

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा विधानसभा सीट पर मिली हार के बाद भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव को भगवान श्रीराम याद आ गए हैं. खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पेज एक्स पर अपने परिवार का एक वीडियो पोस्ट किया है.

एक्स पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने लिखा है- ‘आज विवाह पंचमी के मंगल अवसर पर घर में पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा अर्चना की. प्रभु श्रीराम और माता जानकी से यही प्रार्थना कि उनके आशीर्वाद से सबके जीवन में शांति रहे और अयोध्या जी समेत पूरे भारतवर्ष में धर्म-ध्वज यूं ही ऊंचा लहराता रहे. जय जय श्री राम!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!