राबड़ी देवी को बंगला खाली करना पड़ेगा पर ‘जिम्मेदार’ नीतीश सरकार नहीं तेजस्वी यादव हैं! वो कदम जिसने बदल दी कहानी

Rabri Devi Government Bungalow Row : राजनेताओं पता बदलना राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है. अब यही संकेत लालू-राबड़ी परिवार के पते में बदलाव के साथ भी दिख रहा है. नीतीश सरकार सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिस 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में पिछले दो दशक से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी देवी रह रहीं थी वह उन्हें छोड़ना होगा. दिलचस्प बात यह है कि इस फैसले के पीछे मौजूदा सत्ता परिवर्तन या नीतीश सरकार की कार्रवाई नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव का वह कानूनी कदम था जो आठ साल पहले खुद उन्होंने उठाया था.

पटना. सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार में केवल मंत्रिपरिषद ही नहीं बदला, बल्कि अब नेताओं के सरकारी ठिकानों का पता भी बदलने लगा है. राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने फैसला लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला छोड़ना पड़ेगा. प्रशासन की ओर से इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं और उनके लिए नया बंगला भी आवंटित कर दिया गया है. बता दें कि राबड़ी देवी विधान परिषद् में विपक्ष की नेता हैं और करीब 16 जनवरी 2006 से 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रही थीं. अब सरकारी आदेश के तहत उन्हें हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास बंगला नंबर 39 में स्थानांतरित किए जाने का निर्णय हुआ है. भवन निर्माण विभाग ने कहा है कि विधान परिषद् में विपक्ष के नेता के लिए यह बंगला निर्धारित किया गया है. ऐसे में सवाल है कि जब वह पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं और वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी तो उन्हें बंगला क्यों खाली करना पड़ा. दरअसल, इसके पीछे की वजह तेजस्वी यादव का आठ साल पहले उठाया गया वह कदम है जो इस फैसले का कारण बना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!