Opinion: बिहार में JDU को ‘नंबर वन’ बनाने का प्लान रेडी, नीतीश कैबिनेट की वैकेंसी बढ़ा रहा कांग्रेस-AIMIM की धड़कनें

Bihar politics News: भाजपा पर आरोप लगते रहे हैं कि वह ऑपरेशन लोटस के जरिए विपक्ष को खत्म करने की योजना पर काम करती है. पर, बिहार में इस बार यह काम एनडीए के प्रमुख घटक दल जेडीयू की ओर से हो जाए तो आश्चर्य की बात नहीं. विपक्ष पर ‘तीर’ चलाने की आहट सुनाई पड़ने लगी है. इसकी जद में कौन-कौन दल आएंगे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस और एआईएमआईएम के विधायक निशाने पर हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल गया. नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए ने सरकार भी बना ली. कैबिनेट की पहली बैठक के फैसलों से यह बात साफ हो गई है कि चुनाव के दौरान एनडीए के नेताओं ने जो वादे किए, अब उन पर अमल होंगे. अगले 5 साल तक एनडीए को अपने वादे पूरे करने होंगे. बहरहाल, चुनावी सफलता के बाद अब एक और योजना पर एनडीए में जबरदस्त मंथन चल रहा है. अभी तक भाजपा पर आरोप लगते रहे हैं कि वह ऑपरेशन लोटस के जरिए विपक्ष को खत्म करने की योजना पर काम करती है. पर, इस बार यह काम एनडीए के प्रमुख घटक दल जेडीयू की ओर से हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!