आने वाले दिनों में क्रिसमस और नए साल को देखते हुए, गोवा हादसे के मद्देनज़र फायर विभाग पूरी तरह सतर्क है और यह जांच कर रहा है कि बार और कैफे में सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन एग्जिट, फायर हाइड्रेंट, अलार्म की मौजूदगी तथा आग लगने पर स्टाफ की तैयारी कैसी है.
नोएडा: गोवा नाइट क्लब हादसे के बाद नोएडा के बार, क्लब और कैफे में फायर विभाग का निरीक्षण किया जा रहा है. नोएडा के CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा के सभी क्लबों में विभाग की ओर से निरीक्षण चल रहा है. अब तक 88 जगहों पर निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से सिर्फ एक क्लब में कमी मिली थी, जिसे नोटिस दे दिया गया है. बाकी जगहों पर भी हर एंगल से जांच की जा रही है.
आने वाले दिनों में क्रिसमस और नए साल को देखते हुए, गोवा हादसे के मद्देनज़र फायर विभाग पूरी तरह सतर्क है और यह जांच कर रहा है कि बार और कैफे में सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन एग्जिट, फायर हाइड्रेंट, अलार्म की मौजूदगी तथा आग लगने पर स्टाफ की तैयारी कैसी है. इन सभी चीज़ों की बारीकी से जांच की जा रही है. नोएडा डीएम के आदेश पर नई SOP भी तैयार की जा रही है और स्टाफ को आग या किसी भी घटना की स्थिति में उससे निपटने की ट्रेनिंग भी लगातार दी जा रही है.
