Fake IAS officer News: बिहार में एक फर्जी आइएएस पकड़ाया है. फर्जी आइएएस को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है. खुद को आईएएस बताकर आरोपी गौरव ने करोड़ों की दौलत जमा कर ली है. वह इतने रौब में रहता कि असली एसडीएम को थप्पड़ तक जड़ चुका है. वह लड़कियों का भी शौक रखता. जांच में पता चला है कि फर्जी आइएएस तीन लड़कियों को प्रेग्नेंट भी कर चुका है.
भागलपुर: बिहार का एक फर्जी आईपीएस पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार हुआ है. आरोप है कि भागलपुर जिले का रहने वाला गौरव कुमार सिंह खुद को आईएएस बताकर तीन राज्यों में फर्जीवाड़ा का धंधा चला रहा था. वह झूठा रौब झाड़ने के लिए हर महीने लाखों रुपये तक खर्च करता था. इसी तामझाम को दिखाकर आरोपी गौरव बिहार, उत्तर प्रदेश में करोड़ों की दौलत बना रखा है.
देखकर हर कोई IAS ही समझतासमाज में आईएएस वाला रौब बनाए रखने के लिए गौरव सिंह असली सरकारी ऑफिसर वाला तामझाम बनाए हुए रखता. वह सफेद इनोवा से चलता. इसपर कभी लाल बत्ती तो कभी नीली बत्ती चमकाता. अपने खर्चे पर 10-15 लोगों की प्राइवेट टीम रखे हुए था. वह लागतार गांवों के दौरे करता. देखकर ऐसा लगता कि वास्तव में कोई असली IAS अधिकारी है. बताया जा रहा है कि फर्जी रौब झाड़ने के लिए गौरव सिंह महीने के करीब पांच लाख रुपये खर्च करता था.यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार हुए गौरव सिंह कई जगहों पर खुद का नाम ललित किशोर भी बताता था. गौरव को लेकर पुलिस ने बताया कि वह रौब झाड़ने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. एक बार बिहार के भागलपुर जिले के एक गांव का दौरा करने के दौरान असली SDM ने उसके बैच और रैंक को लेकर सवाल पूछ लिए. इसपर वह इतना तमतमा गया कि उसने असली एसडीएम को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. असली एसडीएम इतना घबरा गया कि उसकी शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं हुई.
