क्रेटा हो या स्कॉर्पियो, इस कार ने सबको धो डाला! बन गई इंडिया की नंबर 1 बेस्टसेलर

Tata Nexon Beats Creta and Scorpio: नवंबर 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने 18.7 प्रतिशत YoY ग्रोथ दर्ज की, टाटा नेक्सॉन 22,434 यूनिट्स के साथ नंबर 1 SUV रही, पंच, क्रेटा और स्कॉर्पियो भी टॉप में रहीं. नेक्सॉन के बाद पंच ने दूसरे नंबर पर कब्जा किया. बेहद पॉपुलर हुंडई क्रेटा इस महीने नंबर 3 पर खिसक गई. मारुति की फ्रॉन्क्स ने भी टॉप 5 में जगह बनाई.

नई दिल्ली. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने नवंबर 2025 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. पिछले महीने कुल 4,17,495 पैसेंजर व्हीकल्स बिके, जबकि नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,51,592 यूनिट्स था. इस तरह 18.7 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई. SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हुई, जिसमें टाटा नेक्सॉन टॉप पर रही, उसके बाद पंच, क्रेटा और स्कॉर्पियो का नंबर आया. यहां टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs और मासिक बिक्री रिपोर्ट से जुड़े कुछ खास आंकड़े दिए गए हैं.

टाटा नेक्सॉन फिर बनी नंबर 1टाटा नेक्सॉन की बिक्री 22,434 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने 15,329 यूनिट्स थी. इस तरह 46 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई. यहां एक बात जिसे ध्यान में रखना चाहिए कि इस आंकड़े में टाटा नेक्सॉन के पेट्रोल वेरियंट के साथ ही इलेक्ट्रिक वेरियंट के सेल्स फिगर्स भी शामिल हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर भी टाटा की ही बेहद पॉपुलर पंच रही, जिसकी बिक्री 18,753 यूनिट्स रही, जबकि नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 11,779 यूनिट्स था. यह माइक्रो SUV 2026 की शुरुआत में मिडलाइफ अपडेट के साथ आने वाली है.तीसरे नंबर पर खिसकी क्रेटाह्युंडई क्रेटा तीसरे नंबर पर खिसक गई, जिसकी बिक्री 17,344 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने 15,452 यूनिट्स बिकी थीं. इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो का नंबर आया, जिसकी 15,616 यूनिट्स बिकीं और 23 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!