पुतिन के भारत प्रेम से दहले ट्रंप, पाकिस्‍तान को पिलाने लगे ₹61740000000 का टॉनिक, आसमान में उड़ते ताबूत को बनाने चले गजनवी

US Approves Defence Package for Pakistan: एक तरफ अमेरिका अपनी संसद में भारत के साथ रणनीतिक रिश्ते बढ़ाने पर बात कर रहा है और दूसरी तरफ वो पाकिस्तान को डिफेंस पैकेज की मंजूरी दे रहा है. रिपब्लिकन सांसद खुद मानते हैं कि लश्कर भारत में हमले कराता है, तो दूसरी ओर उसी लश्कर को पोसने वाले पाकिस्तान की सुरक्षा का इंतजाम कर रहा है.

US Pakistan Defence Package: व्लादिमीर पुतिन जब दिसंबर में भारत के दौरे पर आए, तो उन्होंने बहुत से समझौते किए. हालांकि सुर्खियों में जो समझौता रहा, वो रक्षा समझौता था. इसमें भी खासतौर पर वो Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट, जिसे अपनी क्षमताओं की वजह से अदृश्य योद्धा भी कहा जाता है. भारत की सेना के लिए ये फाइटर जेट एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं. हालांकि अब डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सेना के सामने मुश्किल बढ़ा दी है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान को डिफेंस डील का वो तोहफा दिया है, जो सीधा भारत के लिए चुनौती है.

दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को उसके F-16 लड़ाकू विमानों के बेड़े के लिए लगभग 686 मिलियन डॉलर के रक्षा उपकरण और सेवाएं बेचने की मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान इस डील का इंतजार बेसब्री से कर रहा था और यह फैसला पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और अमेरिकी सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है. इस डील में ऐसे उपकरण भी शामिल हैं, जो भारत के पास अब तक नहीं हैं, ऐसे में इससे निपटना आसान नहीं होगा.F-16 को अजेय योद्धा बनाने वाली डीलभारत की टेंशन बढ़ाने वाली इस डील में 37 मिलियन डॉलर के रक्षा उपकरण और लगभग 649 मिलियन डॉलर के अन्य सिस्टम शामिल हैं. इसमें आइडेंटिफिकेशन सिस्टम, सुरक्षित संचार उपकरण, नेविगेशन सिस्टम, सॉफ्टवेयर अपग्रेड, मिशन प्लानिंग टूल, मिसाइल एडैप्टर यूनिट्स और कई इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा मॉड्यूल शामिल हैं. सौदे के तहत पाकिस्तान को 92 Link-16 सिस्टम और 6 Mk-82 इनर्ट 500 पाउंड बम भी दिए जाएंगे. यह रक्षा सौदा F-16 Cryptographic Mandate Compliance और Service Life Extension Program के तहत हो रहा है. सीधा-सीधा कहें तो अगर कांग्रेस 30 दिनों में इसे अस्वीकार नहीं करती, तो ये खुद पास हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!