चूरू : तारानगर जैन मंदिर में 13 अष्टधातु की मूर्तियां चोरी!

1200 साल पुराने मंदिर में वारदात, लोगों में आक्रोश।
चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में सब्जी मंडी के पास स्थित 1200 साल पुराने जैन श्वेताम्बर मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर इस मंदिर से सैकड़ों साल पुरानी अष्टधातु की 13 बेशकीमती मूर्तियां चुरा ले गए।
चोरी की इस घटना का पता पुजारी चैनरूप सेवग को तब चला, जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए। उन्होंने तुरंत पडोसियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया।
मौके पर कटर और ट्रेन का टिकट मिला। सूचना मिलते ही तारानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक कटर और रेवाड़ी का एक ट्रेन टिकट मिला है। चोरों ने मंदिर के तीन स्थानों से ताले तोड़े थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मंदिर में कुल 17 अष्टधातु की मूर्तियां थीं, जिनमें से 13 मूर्तियां चोरी हुई हैं। पुलिस प्रशासन भी इस घटना के बाद अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!