IndiGo Update: फ्लाइट्स कैंसिल होने से परेशान पैसेंजर्स को मिलेगा मुआवजा? जानिए पूरी डिटेल

IndiGo Update: इंडिगो ने स्वीकार किया कि 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को यात्रा कर रहे कई यात्री विभिन्न हवाई अड्डों पर घंटों तक फंसे रहे और भारी भीड़ के कारण उन्‍हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऐसे यात्रियों को अब एयरलाइंस ने मुआवजा देने की घोषणा की है.

नई दिल्‍ली. इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से भारी परेशानी झेलने वाले यात्रियों को एयरलाइंस अब मुआवजा देगी. इंडिगो ने उन यात्रियों को 10,000 रुपये मूल्य तक के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है जो फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से हवाई अड्डों पर घंटों तक फंसे रहे और भारी भीड़ के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे. इन वाउचर्स का इस्‍तेमाल वे अगले 12 महीनों में किसी भी इंडिगो फ्लाइट की टिकट लेने के लिए कर सकते हैं. इंडिगो ने साफल किया है कि यह मुआवज़ा सरकारी दिशानिर्देशों के तहत दिए जाने वाले मुआवज़े के अतिरिक्त होगा. नियमों के अनुसार, जिन ग्राहकों की उड़ानें निर्धारित प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द हुईं, उन्हें उड़ान की ब्लॉक टाइम के आधार पर 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवज़ा दिया जाएगा.

इंडिगो ने खेद व्यक्त करते हुए स्वीकार किया कि 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को यात्रा कर रहे कई यात्री विभिन्न हवाई अड्डों पर घंटों तक फंसे रहे और भारी भीड़ के कारण उन्‍हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गंभीर रूप से प्रभावित हुए यात्रियों को एयरलाइन ट्रैवल वाउचर के माध्‍यम से मुआवजा देगी. इंडिगो ने कहा है कि वह यात्रियों को पहले की तरह सुरक्षित, सुगम और विश्वसनीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. एयरलाइन ने ग्राहकों का सहयोग और विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!