2026 में शुभमन गिल के अकाउंट में गिरेंगे 7 करोड़, रोहित-विराट का बैंक बैलेंस होगा कम, BCCI नए कप्तान के दोनों हाथ में देगा लड्डू

shubhman gill to get A+ grade बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में संशोधन 22 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) का मुख्य मुद्दा होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि शुभमन गिल को भविष्य के सभी प्रारूपों के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और उन्हें रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ शीर्ष A+ कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है.

नई दिल्ली. बीसीसीआई (BCCI) के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट्स में बड़े बदलाव होने की संभावना है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 22 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा. खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के ग्रेड-A+ में बने रहने तथा शुभमन गिल को शीर्ष श्रेणी में प्रमोट किए जाने को लेकर चर्चा तेज है.

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में संशोधन 22 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) का मुख्य मुद्दा होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि शुभमन गिल को भविष्य के सभी प्रारूपों के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और उन्हें रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ शीर्ष A+ कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है.वर्तमान में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जडेजा और बुमराह A+ ग्रेड में आते हैं और उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है. ऐसे में गिल का प्रमोशन होना हैरान करने वाला नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!