Faiz Hameed News: पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई है. उन पर राजनीति में दखल और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप साबित हुए हैं. यह पहली बार है जब किसी पूर्व ISI प्रमुख का कोर्ट मार्शल कर जेल भेजा गया है.
Sign inभाषा चुनेंहिन्दीहोमदेशक्रिकेटदुनियामनोरंजनमनीलाइफ़प्रदेशनॉलेजकरियरवीडियोधर्मफटाफट खबरेंक्राइमराशिफलटेकSUSTAINABLE IS ATTAINABLETop TrendsVladimir PutinParliament SessionSIRIndia Vs South Africaलेटेस्ट न्यूजLocal 18अजब गजबफोटोKadakSign outTrending:Vladimir PutinParliament SessionSIRIndia Vs South Africaलेटेस्ट न्यूजLocal 18अजब गजबफोटोKadak20पाकिस्तान में पहली बार: पूर्व ISI चीफ फैज हमीद पर लगा ‘गद्दारी’ का दाग, 14 साल काटेंगे जेलEdited by:Deepak VermaDec 11, 2025, 14:48Faiz Hameed News: पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई है. उन पर राजनीति में दखल और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप साबित हुए हैं. यह पहली बार है जब किसी पूर्व ISI प्रमुख का कोर्ट मार्शल कर जेल भेजा गया है.ख़बरें फटाफटperfGogleBtn+ Follow usOn GoogleAdvertisementइस्लामाबाद: पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज हमीद को 14 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई है. यह जानकारी पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने दी है. यह पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार है जब किसी पूर्व ISI चीफ का कोर्ट मार्शल कर उसे जेल भेजा गया है. फैज हमीद पर राजनीति में दखल देने और ‘ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट’ के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं. उनके खिलाफ अगस्त 2024 में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू हुई थी, जो करीब 15 महीने तक चली. उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सेना के अनुशासन को तोड़ने के भी आरोप थे. 11 दिसंबर 2025 को आए इस फैसले ने पाकिस्तानी फौज और सियासत में हड़कंप मचा दिया है. बता दें कि फैज हमीद को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बेहद करीबी माना जाता था.
