Sandesh Khali News: संदशखाली एक बार फिर से चर्चा में है. दरअसल, संदेशखाली हिंसा के मुख्य गवाह को मारने की साजिश की गई. इसमें मुख्य गवाह के बेटे और ड्राइवर की मौत हो गई. जिसके बाद से ये मामला फिर से सुर्खियों में है. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
20संदेशखाली का दर्द: जर, जोरू और जमीन पर शेख शाहजहां का अत्याचार, अब गवाह को ट्रक से कुचलने की साजिशWritten by:Deep Raj DeepakDec 11, 2025, 11:35Sandesh Khali News: संदशखाली एक बार फिर से चर्चा में है. दरअसल, संदेशखाली हिंसा के मुख्य गवाह को मारने की साजिश की गई. इसमें मुख्य गवाह के बेटे और ड्राइवर की मौत हो गई. जिसके बाद से ये मामला फिर से सुर्खियों में है. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?impact short iconख़बरें फटाफटसबसे बड़ी खबरों तक पहुंचने का आपका शॉर्टकटगूगल परNews18 चुनेंAdvertisementपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली एक बार फिर से चर्चा में है. कभी शांत रहने वाला ग्रामीण इलाका, अब फिर से राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ है. कभी ममता के चहेते और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय दबंग नेता शेख शाहजहां ने यहां की जर (धन), जोरू (महिलाएं) और जमीन पर कब्जा जमा लिया था. 2011 से शुरू हुई यह कहानी 2024 में उजागर हुई, जब महिलाओं ने क्रूरता के खिलाफ खुलकर बोलाना शुरू किया. शाहजहां और उसके गुर्गों ने सालों तक यौन शोषण किया, जमीनें छीनीं और विरोध करने वालों को पीटा, जिसे सहन करना उनके लिए मुश्किल हो गया था.
उसी साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले छापेमारी करने जा रही ईडी की टीम पर हमला हो गया. इसके बाद शेख फरार हो गया. हालांकि, राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई, जिसके बाद मामला और भी गरमा गया. अब इस साजिश ने एक नया रूप ले लिया है. दरअसल, बुधवार को मुख्य गवाह भोलानाथ घोष, जो शाहजहां के खिलाफ गवाही देने जा रहे थे, की कार को एक ट्रक ने कुचल दिया. उनके बेटे और ड्राइवर की मौत, जबकि घोष एक निजी अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं. क्या यह न्याय की राह में बाधा है या राजनीतिक खेल? संदेशखाली की महिलाओं का संघर्ष अब और गहरा हो गया है, जहां डर और दमन की छाया अभी भी मंडरा रही है.
