6,87,000 किलोमीटर प्रति घंटा! ब्रह्मांड में इंसान की बनाई इससे तेज चीज कोई और नहीं, NASA के यान ने रचा इतिहास

NASA Solar Probe: धरती से करोड़ों किलोमीटर दूर, सूरज की तपती आग में इंसान का सबसे तेज दूत दौड़ रहा है. नासा का पार्कर सोलर प्रोब एक बार फिर सुर्खियों में है. इस यान ने न सिर्फ सूरज के बेहद करीब जाकर माप लिया बल्कि 6,87,000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार छूकर साबित कर दिया कि ब्रह्मांड में इंसान की बनाई कोई भी चीज इससे तेज नहीं है. 10 से 20 सितंबर 2025 के बीच पार्कर सोलर प्रोब ने अपना नया सोलर एंकाउंटर पूरा किया. यह उसका चौथा बड़ा फ्लाईबाय था जिसमें यान सूरज के कोरोना यानी बाहरी वातावरण से होकर गुजरा. 18 सितंबर को जब उसने धरती को सिग्नल भेजा तो वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली कि उसके सारे सिस्टम सामान्य हैं.6,87,000 KM/घंटा : रफ्तार का रिकॉर्डइस बार यान ने 6,87,000 किलोमीटर प्रति घंटा की वही स्पीड हासिल की जो उसने 2024 के दिसंबर और 2025 के मार्च व जून में छुई थी. यह रफ्तार किसी भी स्पेसक्राफ्ट के लिए कल्पना से परे है. इसका मतलब है कि पार्कर महज एक सेकंड में लगभग 190 किलोमीटर का सफर तय कर रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!