Mahoba News: एक मकान, दर्जनों मतदाता! महोबा में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल

महोबा: यूपी के महोबा जिले की पनवाड़ी ग्राम पंचायत में मतदाता सूची को लेकर बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. वार्ड संख्या 13 के मकान नंबर 996 में 185 मतदाता दर्ज हैं, जबकि उसी वार्ड के मकान नंबर 997 में 243 नाम सूचीबद्ध हैं. इसके अलावा मकान नंबर 1702 में 29 मतदाता दर्ज हैं. यह आंकड़े देखकर न सिर्फ स्थानीय लोग हैरान हैं, बल्कि भवन स्वामी भी निर्वाचन आयोग की सूची पर सवाल उठा रहे हैंदरअसल, 2026 की तैयारियों के तहत बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में वार्ड 13 के मोहल्ला बजनापुरा पहुंचे बीएलओ से जब मतदाता सूची रविन्द्र कुमार अहिरवार को पढ़ने को दी गई, तो उन्होंने पाया कि उनके पिता जागेश्वर प्रसाद के मकान नंबर 996 में 185 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि वास्तविक निवास केवल 6 लोग हैं. इसी तरह उनके चाचा संतोष के मकान नंबर 997 में 243 मतदाता दर्ज हैं, जबकि वहां केवल दो लोग रहते हैं. रविन्द्र ने कहा कि अगर परिवार के पूर्वजों को भी जोड़ लिया जाए, तो भी यह संख्या वास्तविकता से मेल नहीं खाती.ग्रामीणों में भारी रोषसभासद बबलू और ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि यह गलती भारी लापरवाही को दर्शाती है. अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड में ब्राह्मण और मुस्लिम परिवारों के नाम अनुसूचित जाति के मकान में दर्ज करना भी गंभीर आपत्ति का विषय है. वार्डवासियों ने इसे मतदाता सूची मेंभारी गड़बड़ी बताया और निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!