Maharajganj News: प्रेम में पागल पत्नी बनी हैवान, पहले शराब पिलाई, फिर आशिक को कमरे बुलाया, पति के सीने पर चढ़…

महराजगंज: रिश्तों में कत्ल की खौफनाक कहानी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले (Maharajganj News) से सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया. ‘कातिल’ पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई, फिर खुद बीयर पी और जब पति सो गया तो महिला ने दुपट्टे से हाथ पैर बांधे दिए.फिर पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को हादसे का रूप देने के लिए 25 किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान सड़क पर फेंक दिया. आइए जानते हैं इस पूरे हत्याकांड की खौफनाक कहानी…हत्याकांड की यह खौफनाक कहानी है महराजगंज के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव की. गांव निवासी 26 वर्षीय नागेश्वर रौनियार ने करीब 6 साल पहले नेपाल की रहने वाली 22 वर्षीय नेहा से लव मैरिज की थी. दोनों की जिंदगी भी हंसी-खुशी चल रही थी और दोनों का एक प्यारा सा बेटा आदविका भी था. लेकिन, एक साल पहले नागेश्वर रौनियार किसी मामले में जेल चल रहा था. नागेश्वर की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी नेहा के संबंध अपने पति के दोस्त जितेंद्र से बन गए. जितेंद्र से बने नेहा के इन अवैध रिश्तों ने दोनों की जिंदगी बदल दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!