वक्फ बोर्ड कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया फैसला, क्या हैं इसके 5 प्रावधान

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड संबंधी कानून पर पूरी तरह रोक लगाने के संबंध में सुनवाई की. इसके बाद शीर्ष अदालत ने इस कानून पर पूरी तरह स्टे लगाने से बेशक मना कर दिया लेकिन ऐसे प्रावधान जरूर किए हैं, जिनके मायने खासे अहम हैं. सर्वोच्च न्यायालय ने में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर नए निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कई विवादास्पद प्रावधानों पर आंशिक रोक लगाते हुए कानून के अधिकांश हिस्सों को फिलहाल बरकरार रखा गया है. जानते हैं कि कोर्ट के फैसले के पांच मतलब क्या हैं.इन फैसलों से वक्फ संपत्ति और बोर्ड की संरचना पर पारदर्शिता, न्यायिक निगरानी और धार्मिक संतुलन को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया है. फैसले से लगता है कि वक्फ में कानून के जरिए जिन बातों पर सबसे ज्यादा नाराजगी और एतराज जाहिर किया जा रहा था, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर स्पष्ट व्यवस्था देने की कोशिश की है.संपूर्ण वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर रोक लगाने के याचिकाकर्ताओं के अनुरोध को न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया, जिसमें कहा गया कि संसद द्वारा पारित कानूनों को संवैधानिक माना जाता है और केवल असाधारण मामलों में ही किसी क़ानून को पूर्ण रूप से निलंबित करने का औचित्य सिद्ध होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!