नई दिल्ली. टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस हर साल सुर्खियों में रहता है. इस साल 19वां सीजन टीवी पर आ रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को न केवल कैमरों के सामने 24×7 रहना पड़ता है, बल्कि कई सख्त नियमों का पालन भी करना होता है. शो की लोकप्रियता का बड़ा कारण उसका अनुशासित ढांचा है. हालांकि, बिग बॉस के घर में रहन आसान नहीं बल्कि, चुनौतीपूर्ण भी होता है. आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में किन 5 चीजों की सख्त मनाही है.मोबाइल फोन का इस्तेमालबिग बॉस के घर में प्रवेश करते ही कंटेस्टेंट्स को अपनी निजी चीजें जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप और किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर जमा करना होता है. यहां तक कि टीवी और अखबार तक की अनुमति नहीं होती. इसका उद्देश्य है कि कंटेस्टेंट बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे रहें और दर्शकों को उनका असली रूप देखने को मिले.हिंसा और दुर्व्यवहार की सख्त मनाहीशारीरिक हिंसा, गाली-गलौच और अनुचित व्यवहार की बिग बॉस के घर में कोई जगह नहीं है. अगर कोई कंटेस्टेंट दूसरे को नुकसान पहुंचाता है या हिंसक व्यवहार करता है, तो उसे सीधे शो से बाहर निकाला जा सकता है. कई बार ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जब बिग बॉस को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी पड़ी है.
