5 बड़ी वजहें, जिससे नेपाल के युवाओं में धीरे धीरे बढ़ा गुस्सा, फिर बुरी तरह फूटा

नेपाल में युवा लंबे समय से गुस्से में थे. गुस्सा धीरे धीरे बढ़ रहा था. जिस दिन नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने कई सोशल मीडिया पर बैन लगाया, तो युवाओं का सब्र का बांध टूट गया. गुस्सा ऐसा फूटा कि पूरे देश में विद्रोह की चिंगारी ही फूट पड़ी. ओली को देश छोड़कर भागना पड़ा. सत्ता पलट गई. जानते हैं वो 5 बड़ी वजहें क्या रहीं, जिसने वहां के युवाओं को नाराज करने का काम कियासिर्फ सोशल मीडिया बैन से नहीं हुआ, बल्कि इसके कई गहरे और स्थायी कारण भी हैं. कहना चाहिए ये लंबे समय से पनप रहा था. सोशल मीडिया बैन ने तो बस इस गुस्से को एक चिंगारी दी.1. ‘नेपो किड्स’ के गुलछर्रे और सुविधाएंसरकार और सत्ता में बैठे लोगों के बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, ऐशो आराम और उन पर खर्च हुए जनता के पैसों ने युवाओं में गहरी नाराजगी जगाई. ‘नेपो किड्स’ ट्रेंड में नेता-परिवार के बच्चों की विदेश यात्राओं और विलासितापूर्ण जीवनशैली को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!