Sign inभाषा चुनेंहिन्दीहोमदेशक्रिकेटदुनियामनोरंजनमनीलाइफ़प्रदेशनॉलेजकरियरवीडियोधर्मफटाफट खबरेंक्राइमराशिफलटेकSUSTAINABLE IS ATTAINABLETop TrendsNepal ProtestAsia CupSupreme CourtBihar Chunavलेटेस्ट न्यूजLocal 18अजब गजबफोटो#निवेश का सही कदमSign outTrending:Nepal ProtestAsia CupSupreme CourtBihar Chunavलेटेस्ट न्यूजLocal 18अजब गजबफोटो#निवेश का सही कदम20Nepal Protest: कौन है नेपाल का वो नेता, जिसे प्रदर्शनकारियों ने जेल से छुड़ाया, क्या वही बनेंगे ओली के उत्तराधिकारीWritten by:Gyanendra MishraAgency:News18HindiLast Updated:September 09, 2025, 16:12 ISTनेपाल में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व डिप्टी पीएम को जेल से छुड़ा लिया है. कहा जा रहा है कि युवाओं के आंदोलन के पीछे उनकी बड़ी भूमिका है और उन्हें ही कुछ लोग नेपाल का अगला प्रधानमंत्री मान रहे हैं.impact short iconइम्पैक्ट शॉर्ट्ससबसे बड़ी खबरों तक पहुंचने का आपका शॉर्टकटगूगल परNews18 चुनेंनेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के बाद प्रदर्शनकारियों की निगाह उन लोगों को बहाल करने पर है, जिन्हें केपी शर्मा ओली ने कैद करके रखा था. कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम रवि लामिछाने को जेल से छुड़ा लिया है. रवि लामिछाने कोऑपरेटिव घोटाले में जेल में बंद थे. लामिछाने नेपाल के सबसे युवा नेताओं में से एक गिने जाते हैं. 2022 में उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (RSP) की स्थापना की थी. पहले ही चुनाव में उनकी पार्टी को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 20 सीटों पर जीत मिली थी. इसके दम पर वे सत्ता गठबंधन का हिस्सा बने और रवि को डिप्टी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पद मिला था.
