जश्न्ने- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर अकीदतमंदो ने निकाला जुलूस, हजारों के संख्या में लोग हुए शामिलमेराज अहमद/ ब्यूरो चीफबहराइच इस्लाम के आखिरी पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के पैदाइश का जशन पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह जुलूस निकाले गए सरकार की आमद मरहबा दिलदार की आमद मरहबा नारों से पूरी फिजा गुलजार हो उठी जुलूस में उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके बारे में उनके बताए गए रास्तों पर चलने के लिए नसीहत दी गई, जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे बौंडी थाना के ग्राम पंचायत अमवा तैतारपुर मदरसा इस्लामिया गौसुल उलूम से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई जुलूस को मौलाना साबिर अली, जमील अहमद, सैयद अली, शाकिर अली की अगवाई में निकाला गया इस दौरान पैगंबर इस्लाम की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी पर पूरा क्षेत्र सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठा वजीरगंज कर्बला मैदान के विभिन्न इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों लोगों ने शिरकत की इस दौरान बड़े बुजुर्ग और बच्चों के हाथों में इस्लामी परचम लहराते हुए नबी के आने का पैगाम दे रहे थे तो लबों पर सरकार की आमद आका की आमद मरहबा सब झूम के बोलो मरहबा लब चूम के बोलो मरहबा की सदाएं गूंज रही थी जुलूस ए मोहम्मदी में लोगों ने नबी के बताएं रास्ते पर चलते हुए इंसानियत को बनाए रखने के संकल्प लिया इस मुबारक मौके पर समाजसेवी पत्रकार मेराज अहमद ने हलवा पानी बाट कर लोगों को मोहब्बत का पैगाम दिया, और ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद पेश की।
