नई दिल्लीः दिवाली और छठ पूजा पर इस बार आप अपने घर आराम से जा सकते हैं और अपने परिवार के साथ त्यौहार का मजा ले सकते हैं. भारतीय रेलवे इस बार त्योहार पर ट्रेनों की कमी किसी भी कीमत पर होने नहीं देना चाहता. पिछली बार कुंभ मेले पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो भगदड़ हुई थी, उससे सबक लेते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक के बाद एक दिवाली और छठ पूजा स्पेशल ट्रेन लगातार चलाई जा रही है और रोज नया शेड्यूल जारी किया जा रहा है. एक के बाद एक नई ट्रेन त्योहार स्पेशल चलाई जा रही हैं. उसी के तहत एक और ट्रेन चलाई जा रही है, जिसका पूरा शेड्यूल आज जारी किया गया है. इसी के तहत ट्रेन नंबर 04098/04097 नई दिल्ली-हसनपुर रोड-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन नई दिल्ली से 1 अक्टूबर से 29 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन और नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन 60 फेरों के लिये चलाई जाएगी.गाड़ी की खासियतइस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 15, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 और जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे. इसे यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक होता ट्रेन को बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं
