पीएम ने अपना वादा पूरा किया, जीएसटी सुधार से भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत आधार मिलेगा : मुकेश अंबानी

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के सीएमडी मुकेश अंबानी ने गुरुवार को सरकार द्वारा किए गए जीएसटी दरों के दूसरे दौर के सुधारों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं को और किफायती बनाने की दिशा में प्रगतिशील है. एक बयान में मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए अपने संबोधन में किए गए “भारतीय जनता को दिवाली गिफ्ट” के वादे को पूरा किया है.मुकेश अंबानी ने कहा, “जीएसटी का यह रेशनलाइजेशन कारोबार करने की जटिलताओं को कम करेगा, महंगाई घटाएगा और रिटेल सेक्टर में खपत को बढ़ावा देगा.” उन्होंने आगे जोड़ा कि यह कदम भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत आधार देगा. उन्होंने कहा, “इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8% तक पहुंच चुकी है. ऐसे में यह सुधार अर्थव्यवस्था को और गति देकर विकास दर को दो अंकों के करीब ले जा सकते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!