इजरायल की सेना ने गाजा शहर के निवासियों को एक नए हमले से पहले वहां से निकलने का आदेश दिया है. इजरायल के नवीनतम सामूहिक निकासी आदेश में गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस में 250,000 विस्थापित लोगों को वहां से चले जाने को कहा गया है. क्योंकि इजरायल दक्षिणी गाजा में नए सिरे से हमले कर रहा है. यह आदेश ऐसे समय में आया है जब गाजा पट्टी के दक्षिण में राफाह और उत्तर में गाजा शहर के शुजायेया इलाके में फिलिस्तीनी भीषण लड़ाई में फंसे हुए हैं. यह इजरायल की एक योजनाबद्ध अधिग्रहण का हिस्सा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा हो गई है. इससे पहले इजरायल ने चेतावनी दी थी कि यदि हमास ने अपने बंधकों को रिहा नहीं किया तो वह इस क्षेत्र में अपने सैन्य हमलों को बढ़ा देगा. दस लाख की आबादी वाले इस शहर के निवासी कई सप्ताह से हमले की आशंका जता रहे हैं. क्योंकि इजरायल सरकार ने हमास के उस स्थान पर घातक प्रहार करने की योजना बनायी है, जिसे वह इस उग्रवादी समूह का अंतिम बचा गढ़ बताती है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “मैं गाजा के निवासियों से कहता हूं, इस अवसर का लाभ उठाएं और मेरी बात ध्यान से सुनें. आपको चेतावनी दी गई है वहां से चले जाएं.”
