भारत के PM मोदी को दिखा रहे थे आंख, अब नेपाल की जनता ने केपी शर्मा ओली का कर दिया ये हाल

काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आखिरकार इस्तीफा दे ही दिया. बीते 24 घंटे से नेपाल में बगावत की आग जो सुलगी थी, उसका असर अभ दिखने लगा है. ओली को विद्रोह और हिंसा के बाद इस्तीफा देना पड़ा. पीएम ओली बीते कई सालों से भारत को आंख दिखा रहे थे. आखिरकार नेपाली जनता ने ही उनको पैदल कर दिया. मंगलवार को नेपाल की आर्मी ने पीएम ओली को सख्त संदेश दे दिया था कि इस्तीफा तो देना ही पड़ेगा. बता दें कि सोमवार से ही नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित पूरे देश में सोशल मीडिया पर बैन को लेकर Gen Z की तरफ से प्रदर्शन हो रहे थे. इस विद्रोह की आग में कई मंत्री झुलस गए और उनको इस्तीफा देना पड़ा. नेपाली संसद को आग के हवाले कर दिया गया. नेपाली कांग्रेस ने ओली सरकार से समर्थन वापस ले लिया. नेपाल की इस घटनाक्रम पर भारत की नजरें हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!