नई दिल्ली (MBBS In Nepal). हर साल बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स एमबीबीएस के लिए विदेशों का रुख करते हैं. कम फीस में एमबीबीएस के लिए भारतीय स्टूडेंट्स पड़ोसी देश नेपाल भी जाते हैं. नेपाल में मेडिकल एजुकेशन के विकल्प भारतीय छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. दरअसल, नेपाल के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस कम है और वहां की डिग्री भारत में बिल्कुल वैध है.नेपाल और भारत के बीच ओपन बॉर्डर होने से यात्रा और रहने का खर्च भी अन्य देशों की तुलना में कम होता है. सांस्कृतिक समानता और भाषा की सहजता (अंग्रेजी और हिंदी) भी छात्रों के लिए वहां पढ़ाई को आकर्षक बनाती है. ये सारी वजहें भारतीय छात्रों को नेपाल में एमबीबीएस करने के लिए प्रेरित करती हैं. नेपाल में जेन जी प्रदर्शन की वजह से भारतीय स्टूडेंट्स को कुछ समय तक वहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.Is MBBS in Nepal Valid in India: नेपाल से एमबीबीएस के बाद भारत में डॉक्टरी कर सकते हैं?नेपाल के NMC-Approved मेडिकल कॉलेजों से हासिल की गई एमबीबीएस डिग्री को भारत में मान्यता मिली हुई है. इसके बाद स्टूडेंट को FMGE/NExT पास करना होता है, जो उन्हें भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने का अधिकार दिलाता है. आंकड़ों के अनुसार, FMGE 2024 में नेपाल की 21 मेडिकल यूनिवर्सिटी से भारतीय छात्रों ने परीक्षा दी. इसमें लगभग 1809 छात्रों में से 545 सफल रहे.. कामयाबी दर करीब 30% रहा.
