इजरायल ने बनाया फिलिस्तीनियों को गाजा से भगाने का प्लान, नर्क जैसे देश में भेजने की तैयारी, दुनिया डरी

गाजा पट्टी में 22 महीने से जारी युद्ध और हमास पर सैन्य अभियान के बाद, इजरायल अब वहां के फिलिस्तीनियों को पूर्वी अफ्रीका के युद्धग्रस्त देश साउथ सूडान यानी दक्षिणी सूडान में बसाने की संभावना पर चर्चा कर रहा है. छह सूत्रों ने एसोसिएटेड प्रेस को इसकी पुष्टि की है. अगर यह योजना लागू होती है, तो लोग एक युद्ध और अकाल से जूझ रहे इलाके से दूसरे संकटग्रस्त देश में जाएंगे. यह चर्चा ही अपने आप में गंभीर मानवीय सवाल खड़े करती है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस सोच को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसमें गाजा की बड़ी आबादी को ‘स्वैच्छिक प्रवास’ के जरिए बाहर बसाने की बात है. इजरायल इससे पहले भी कई अफ्रीकी देशों से ऐसे प्रस्ताव पर बात कर चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!