नई दिल्ली. ‘है अपना दिल तो आवारा न जाने किस पर आएगा…’ ये बॉलीवुड का वो खूबसूरत गाना है, जो बॉलीवुड के सदाबहार रोमांटिक हीरो देव आनंद पर फिल्माया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के बोल उनकी असल जिंदगी पर बिलकुल सटीक बैठते हैं. देव आनंद की जिंदगी जितनी रंगीन पर्दे पर थी, उतनी ही दिलचस्प पर्दे के पीछे भी रही. फिल्म के सेट पर एक फ्लॉप हसीना से प्यार हुआ और गुपचुप शादी कर उन्होंने फिल्मी जगत के लोगों को ही नहीं बल्कि फैन्स को भी हैरान कर दिया था. क्या आप जानते हैं कि वो अनजान हीरोइन कौन थीं, जो देव आनंद की धर्मपत्नी कहलाई, जिन्होंने प्यार के खातिर मजहब की दीवार लांघी और सिर्फ 1 हीरो के साथ फिल्मों में काम भी कियादेव आनंद साहब बॉलीवुड के पहले ऐसी स्टाइल आइकॉनिक हीरो थे, जिनके स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी से लेकर हेयरकट तक लोग खूब कॉपी करते थे. उनके सफेद शर्ट के ऊपर काला कोट पहनना तो स्टाइल ऐसा बना कि कोर्ट को इंटरफेयर करना पड़ा और उनपर सफेद शर्ट के ऊपर काला कोट पहनने की पाबंदी तक करनी पड़ी थी. फोटो साभार-@
