दिल्ली का नया रिंग रोड तैयार, 60% तक घटेगा ट्रैवल टाइम, संडे को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली. राष्‍ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक कम करने के लिए बनाए गए 76 किलोमीटर लंबे अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) और 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इनके चालू होने से दिल्ली के रिंग रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है. दोनों इंटरलिंक्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे का इस्‍तेमाल कर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की ओर से आने वाले वाहनों आईजीआई एयरपोर्ट, गुरुग्राम और जयपुर की ओर आसानी से जा सकेंगे और उन्‍हें नई दिल्‍ली में घुसने की जरूरत नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!