Constitution Club of India Election Result: राजीव प्रताप रूडी का दबदबा कायम, फिर बने कांस्टीट्यूशन क्लब के किंग, संजीव बालियान की हार

Result: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव के रिजल्ट आ गए. भाजपा बनाम भाजपा जंग में एक बार फिरराजीव प्रताप रूडी का दबदबा दिखा है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जीत हासिल कर ली है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने अपनी 25 साल की पकड़ बनाए रखी. उन्होंने बीजेपी के ही संजीव बाल्यान को हराकर एक बार फिर जीत हासिल की. इस चुनाव में बीजेपी के अमित शाह और कांग्रेस की सोनिया गांधी जैसे प्रमुख सदस्यों ने भी हिस्सा लिया.राजीव प्रताप रूडी ने आधी रात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 100 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है और उनकी पैनल के सदस्यों ने भी जीत दर्ज की है. रूडी ने कहा, ‘यह सभी सांसदों और उन सभी के लिए एक शानदार जीत है जिन्होंने पिछले दो दशकों से टीम के निरंतर प्रयासों का समर्थन किया है… यह एक सुंदर अनुभव है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!