Kaithal News : सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे हरियाणा के कैथल का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि एक 9 साल की बच्ची मां बन गई. उसे प्रेग्नेंट करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा भाई है. वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी की स्पीच भी हैं, जो इस वक्त कैथल के सिटी थाना की प्रभारी हैं. वीडियो में वो कह रही हैं कि मेरे सामने एक मामला आया था. इसमें नौ साल की बच्ची को उसके 11 साल के भाई ने प्रेगनेंट कर दिया. उसके बाद बच्ची ने एक बच्चे को भी जन्म दिया. वीडियो में बच्ची नवजात शिशु के साथ दिखाई दे रही है.
कैथल. सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहे हैं. ये सच है या फर्जी, सभी के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे हरियाणा के कैथल का बताया जा रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि एक 9 साल की बच्ची मां बन गई है. उसे गर्भवती करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा भाई है. हरियाणा के कैथल से वायरल हो रही ये खबर फर्जी निकली है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नौ साल की बच्ची का एक बच्चे को जन्म देने की न्यूज खूब वायरल हो रही है. इसमें एक महिला पुलिस अधिकारी गीता रानी हैं, जो इस वक्त कैथल के सिटी थाना की प्रभारी हैं.
