रैगिंग के चक्कर में फंस गए साहबजादे, लग गया 50-50 हजार का जुर्माना, कोई कॉलेज से हुआ बाहर

पीड़ित स्टूडेंट्स की तरफ से की गई शिकायत में आरोप था कि सीनियर स्टूडेंट प्रज्ञांश और साकिब ने रैगिंग के नाम पर इस घटना को अंजाम दिया. घटना के अगले दिन यानी की 13 जनवरी को पीड़ित छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत हॉस्टल के वार्डन से कर दी थी.

देहरादूनः राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में जूनियर स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग के मामले में एमबीबीएस के 9 सीनियर स्टूडेंट्स पर कॉलेज और  हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई हो गई है. साथ ही दो स्टूडेंट्स पर निष्कासन के साथ ही 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. दरअसल यह पूरा मामला देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से जुड़ा है. जूनियर स्टूडेंट के साथ सीनियर स्टूडेंट्स ने मारपीट की थी. मामला 12 जनवरी की रात का है,  जहां दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में जूनियर छात्र अबुजर के साथ मारपीट की गई.

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/dehradun-government-medical-doon-college-ragging-news-50-thousand-fine-on-two-student-and-expelled-from-college-hostel-10089614.html?utm_source=copy_share&utm_medium=clipboard&utm_campaign=clipnshare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!