भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. डिफेंस की बात हो, टेक्नोलाॅजी की या ट्रेड की, ईयू भारत का एक भरोसेमंद पार्टनर है. ऐसे में जब टैरिफ पर टेंशन के बीच ईयू के नेता भारत आ रहे हैं तो कई ऐतिहासिक चीजें होने वाली हैं.
नई दिल्ली. यूरोपीय यूनियन (EU) के शीर्ष नेताओं के भारत आगमन के साथ ही कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. दुनिया की नजरें इस यात्रा पर टिकी हैं क्योंकि यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब ‘टैरिफ’ और ‘ट्रेड’ को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव की चर्चा है. हालांकि, इन चुनौतियों के बीच भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक बड़ी ‘ट्रेड डील’ (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) की आहट भी सुनाई दे रही है. टैरिफ पर यूएस से तनातनी के बावजूद भारत और EU के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर हैं.
