ट्रंप पहले ही टैरिफ के जरिए दुनिया के कई देशों को बुली कर रहे थे और अब वो कब्जे की रणनीति पर उतर आए हैं. वेनेजुएला पर कब्जे के बाद अब ट्रंप ग्रीनलैंड को लेकर जिद पर अड़ गए हैं. ट्रंप यूरोपीय देशों पर प्रेशर बना रहे हैं और डेनमार्क को डरा रहे हैं. इस बीच ट्रंप का ‘कब्जा कैंसर’ धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल रहा है. हाल ही में पुतिन के गुरू माने जाने वाले अलेंक्जेंडर दुगिन ने रूसी राष्ट्रपति से 7 देशों पर कब्जा करने की बात कही है. आगे जानें कौन से हैं ये 7 देश और इस पर पुतिन का क्या है स्टैंड?
मॉस्को: दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके बेडरूम से उठवा लिया और अब उन्होंने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का ऐलान कर दिया. ट्रंप की ‘कब्जा रणनीति’ दुनिया भर में कैंसर बनकर फैल रही है. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरु अलेंक्जेंडर दुगिन ने ‘गुप्त ज्ञान’ देते हुए 7 देशों पर दावा ठोकने का रास्ता दिखा दिया है.
