New Investment Option : शेयर बाजार में अभी उतार-चढ़ाव का माहौल है, जबकि सोने और चांदी की कीमत आसमान पर जा पहुंची है. ऐसे में निवेशक के तौर पर नए विकल्प की तलाश करना जरूरी है.
नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और टैरिफ युद्ध के बीच शेयर बाजार में अनिश्चितता और जोखिम का माहौल बढ़ता ही जा रहा है. दूसरी ओर, सुरक्षित मानी जाने वाली सोने-चांदी जैसी धातुओं की कीमत आसमान से भी पार जा चुकी है. ऐसे में छोटे और खुदरा निवेशकों के लिए पैसे लगाने का आसान विकल्प कम हो गया है. निवेशकों की इस स्थिति को देखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने दो स्पेशल निवेश फंड लॉन्च किए हैं. इस न्यू फंड ऑफर की शुरुआत तो 16 जनवरी से हो चुकी है, लेकिन इसमें 30 जनवरी तक पैसा लगाया जा सकता है.
