प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त बच्चों के प्रोत्साहन हेतु आयोजित कार्यक्रम से जुड़ कर विद्यालय के छात्र छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया ।
सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा साहिबजादों के बलिदान की गाथा का वर्णन किया गया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 18/12/2025 से आयोजित विभिन्न (निबंध प्रतियोगिता, चित्र प्रतियोगिता ) आदि गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले 12 विजेता प्रतिभागियों को विधायक द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सिकंदराबाद विधायक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों, अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह ना करने ना होने देने की शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर जय प्रकाश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त सुश्री पल्लवी , प्रिंसिपल श्रीमती अमरकौर, उप प्रिंसिपल श्री सत्यवीर सिंह, संरक्षण अधिकारी श्री अमित कुमार, केंद्र प्रशासक श्रीमति रुचिका, समस्त अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे।
बुलंदशहर से सचिन कुमार लोधी की खास रिपोर्ट
