Pakistan Kashmir News: पाकिस्तान ने आईएसपीआर और आईएसआई के जरिए ‘विलायत कश्मीर’ ऑपरेशन फिर शुरू किया है. इसके लिए उसने तीन ‘शैडो गवर्नर’ भी नियुक्त कर दिए हैं. पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नाम पर कश्मीर में आतंकी गतिविधियां तेज करने की साजिश रची है.
नई दिल्ली/श्रीनगर. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सीमा पार से एक बार फिर जम्मू-कश्मीर (KMR) में अशांति फैलाने और आतंकी गतिविधियों को हवा देने की बड़ी साजिश रची जा रही है. खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सैन्य मीडिया शाखा आईएसपीआर (ISPR) ने अपनी आतंकी रणनीति को पूरी तरह से बदल दिया है. खबर है कि आईएसआई (ISI) और आईएसपीआर ने मिलकर लंबे समय से बंद पड़े ऑपरेशन ‘विलायत कश्मीर’ (Wilayat Kashmir) को दोबारा एक्टिव कर दिया है. इसका मकसद भारत में घुसपैठ और हमले तेज करना है.
