वो पल जो बदल देगा केरल की राजनीति; बीजेपी ने रचा इतिहास, वीवी राजेश चुने गए तिरुवनंतपुरम के मेयर

BJP Thiruvananthapuram Mayor: वीवी राजेश तिरुवनंतपुरम निगम के पहले बीजेपी मेयर बने. उन्हें 51 पार्षदों का वोट मिला. सुरेश गोपी और राजीव चंद्रशेखर ने इसे केरल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव बताया. मेयर चुने जाने के बाद राजेश ने कहा, हमारा लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को देश के टॉप तीन शहरों में लाना है. और इसके लिए हमारा काम आज से शुरू होता है.’

तिरुवनंतपुरम. बीजेपी के केरल सचिव और कोडुंगनूर वार्ड के पार्षद वीवी राजेश को शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम निगम का मेयर चुना गया, जो केरल की शहरी राजनीति में बीजेपी की बड़ी सफलता है. बीजेपी के वीवी राजेश तिरुवनंतपुरम निगम के पहले मेयर बने हैं, जिन्हें 50 बीजेपी पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिला और कुल 51 वोट मिले. यूडीएफ के केएस सबरीनाथन को 17 वोट और एलडीएफ के आरपी शिवाजी को 29 वोट मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!