हालांकि पारंपरिक ईसाई मान्यताएं कहती हैं कि यीशु ताजिंदगी अविवाहित रहे. लेकिन कुछ हालिया किताबों में दावा किया गया है कि उनकी शिष्या कही जाने वाली मैरी मैग्डलीन उनकी “सीक्रेट वाइफ” थीं. “द डा विंची कोड” जैसी किताबों ने इस विचार को लोकप्रिय बनाया कि मैरी यीशु की पत्नी थीं और उनकी दो संतानें भी थीं. जानते हैं कि इसके बारे में क्या कहा गया है.
मैरी मैग्डलीन को यीशु मसीह की “सीक्रेट वाइफ” कहा जाता है. कुछ प्राचीन ग्नोस्टिक ग्रंथों जैसे गॉस्पेल ऑफ मैरी और गॉस्पेल ऑफ फिलिप में मैरी को यीशु की सबसे करीबी शिष्या बताया गया है, जहां उनके अंतरंग संबंधों का संकेत मिलता है, जैसे यीशु का उन्हें चूमना. आधुनिक किताबें जैसे “दा विंची कोड” और “द लॉस्ट गॉस्पेल” ने दावा किया कि वे विवाहित थे और उनके बच्चे भी थे, हालांकि बाइबल में इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं.
