Inspiring Doctor Story From Kerala: केरल से दिल को सुकून देने वाली एक कहानी आई है. दरअसल, राज्य के उदयम्पेरूर में एक्सीडेंट के बाद तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थे. इनमें से एक युवक को तुरंत सर्जरी की जरूरत थी. तभी तीन डॉक्टर डॉ. बी मनूप, डॉ. थॉमस पीटर और डॉ. दिदिया ने बिना उपकरण मोबाइल टॉर्च, रेजर और स्ट्रॉ से रोड पर ही यूवक का ऑपरेशन किया. तीनों डॉक्टरों की इस पहल के बाद उनकी खूब प्रशंसा हो रही है.
Inspiring Doctor Story From Kerala: सड़क किनारे कूप अंधेरा, सांस लेने की जद्दोजहद कर रहा खून से लथपथ युवक, पास में कोई अस्पताल नहीं, मरीज को अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं. फिर ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे. आप खुदा को याद करने के अलावा कुछ और नहीं कर सकते. आप केवल किसी चमत्कार की उम्मीद कर सकते है. लेकिन, केरल में तीन डॉक्टरों ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया उनको सलाम करने लगी. ये डॉक्टर खाली हाथ थे. इनके पास कोई मेडिकल उपकरण नहीं था. फिर भी इन्होंने हार नहीं मानी. किसी तरह एक शेविंग रेजर, प्लास्टिक स्ट्रॉ और मोबाइल फोन की टॉर्च का इंतजाम हो सका. फिर तीनों डॉक्टर ने मौके पर ही मरीज का ऑपरेशन किया. डॉक्टरों ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की कि राज्यपाल तक ने फोन करके उनकी सराहना की.
