India Bangladesh Rice Deal: भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव के बावजूद बांग्लादेश भारत से 50,000 टन चावल खरीदेगा, जो पाकिस्तान के मुकाबले सस्ता है. बांग्लादेश सरकार ने साफ किया कि व्यापारिक फैसले राजनीति से अलग रखे जाएंगे. भारत ने मुश्किल वक्त में दोस्ती निभाते हुए सस्ती दर पर चावल की आपूर्ति सुनिश्चित की है
India Bangladesh Rice Deal: भारत-बांग्लादेश रिश्तों में इस वक्त राजनीतिक तनाव, विरोध प्रदर्शन और कूटनीतिक तल्खी जरूर दिख रही है, लेकिन जमीन पर हालात उतने सीधे नहीं हैं जितने बाहर से लगते हैं. इसकी सबसे बड़ी मिसाल बांग्लादेश का हालिया फैसला है, जिसमें उसने साफ कहा है कि वह राजनीति से अलग रखकर आर्थिक हित देखेगा और इसी वजह से भारत से चावल खरीदेगा. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने यह स्वीकार किया है कि अगर भारत से चावल सस्ता मिल रहा है, तो उसे छोड़कर महंगे विकल्प चुनना कोई समझदारी नहीं होगी. यही कारण है कि बांग्लादेश ने भारत से 50,000 टन चावल खरीदने का फैसला किया है. दिलचस्प बात यह है कि उसी समय बांग्लादेश पाकिस्तान से भी 50,000 टन चावल खरीदेगा, लेकिन पाकिस्तान से यह सौदा भारत के मुकाबले काफी महंगा पड़ रहा है.
